11 साल का लड़का नौ महीने की मासूम को खेल खिलाने के बहाने ले गया ,और किया दुष्कर्म

Spread the love

उत्तप्रदेश स्थित अलीगढ़ से नौ महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी 11 वर्ष का है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाना क्षेत्र पुरानी आबादी निवासी एक नौ महीने की मासूम बुधवार रात घर में अपनी नौ साल बहन की गोद में खेल रही थी। बच्ची के मुंह में दूध की बोतल लगी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 11 साल लड़का घर पहुंचा और बच्ची को खिलाने के बहाने घर से ले गया। आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद लड़का जब बच्ची को वापस लेकर आया तो वह खून से लथपथ थी। आरोपी खून से लथपथ बच्ची को घर छोड़कर भाग गया।

मां ने खून में लथपथ बच्ची को देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर सीओ अभय पांडे और रोरावर पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्ची को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उसका मेडिकल कराया गया। उसके बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में मदरसे को चारों ओर से घेर लिया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी को उसकी गली से पकड़ लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चा मदरसे का छात्र है। वह पिछले लंबे समय से मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने मदरसे के स्टाफ से भी बच्चे को लेकर पूछताछ की है। इस मामले में एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।


Spread the love
error: Content is protected !!