बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
वायरल वीडियो के बाद सुनील ग्रोवर के विनम्र स्वभाव की फैंस ने की सराहना
उत्तराखंड सुरक्षा अभियान में डिजिटल नेटवर्क का खुलासा
नालंदा कॉलेज विवाद में स्पष्टता की मांग कर रहे छात्र और नागरिक
अर्बन बैंक जांच में पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
देहरादून नाबालिग बच्ची मामले में बयान दर्ज कर रही पुलिस
क्या संविदा कर्मचारियों के अच्छे दिन आ गए?: धामी कैबिनेट का ऐतिहासिक नीतिगत फैसला गवाह
सोशल सौहार्द बिगाड़ने का अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र बेनकाब: उत्तराखंड एसटीएफ की चौतरफा हो रही तारीफ
ईमानदार और कड़े फैसलों के लिए याद किए जाएंगे जनरल खंडूड़ी: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025