नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे लोगों को महंगाई का झटका लगा है। ईंधन की कमी की खबरों के बीच देश के कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। वहीं एलपीजी की किल्लत के कारण कमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती की गई है, जिससे इस सेक्टर में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गैस के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज कर चुके तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत समेत पांच देशों को गुजरने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इस छूट से भारत को ऊर्जा संकट से निपटने में कुछ राहत मिल सकती है और आपूर्ति व्यवस्था को आंशिक रूप से स्थिर करने में मदद मिलेगी।
बता दें कि भारत में फ्यूल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव है क्योंकि 28 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर मिलिट्री हमले किए थे, जिसके बाद तेहरान ने बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी। नायरा एनर्जी जो भारत के 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 चलाती है, ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और बीपी पीएलयू का फ्यूल रिटेलिंग जॉइंट वेंचर, जियो-बीपी, जिसके 2,185 पेट्रोल पंप हैं, ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान होने के बावजूद अभी तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।
Trending
स्थानीय ऊर्जा वितरण और परिवहन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर पश्चिम एशिया संकट के राज्य स्तरीय प्रभावों का विश्लेषण करने हेतु 27 मार्च को पीएम मोदी की बैठक।
सम्मान या अपमान? जयपुर में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों की अनदेखी, विरोध के बाद मिली डिग्री, मंच पर संवेदनशीलता पर उठे सवाल
हरिद्वार के तट संरक्षण पर बहस भूमा निकेतन प्रबंधक ने अवैध ऊँची इमारतों और फ्लैटों की अनुमति देने हेतु सिंचाई विभाग की जमकर की आलोचना।
आज देहरादून में एयरपोर्ट प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सीएम धामी ने राज्य के कानूनी ढांचे हेतु रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी के रणनीतिक मूल्य पर डाला प्रकाश।
आज देहरादून पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुभारंभ समारोह के दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पर्यटन विकास में हवाई संपर्क की भूमिका पर डाला प्रकाश।
महंगाई की मारः मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में ईंधन महंगा! पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, गैस सप्लाई प्रभावित होने से लंबी कतारें
वित्त विहीन शिक्षकों को न्याय सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखंड कैबिनेट उप-समिति हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर सेवा वर्षों पर रिपोर्ट करेगी अंतिम।
उत्तराखंड पुलिस वीडियोग्राफर दंगाइयों की पहचान करने और दावा ट्रिब्यूनल के माध्यम से संपत्ति क्षति वसूली लागू करने की कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।
महंगाई की मारः मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में ईंधन महंगा! पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, गैस सप्लाई प्रभावित होने से लंबी कतारें
- by Admin
- Mar 26, 2026