हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे नितिन नवीन ने सुबह मां अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां अष्टभुजा के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नितिन नवीन के मंदिर पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अनिल बलूनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नितिन नवीन ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक पहचान के कारण देश-दुनिया में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कामना की कि उत्तराखंड की यह पवित्र भूमि इसी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति से भरपूर बनी रहे। बीजेपी अध्यक्ष ने प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि देवभूमि की परंपराएं पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं। मंदिर दर्शन के दौरान नितिन नवीन ने उत्तराखंड को केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरों और शहीदों की भूमि भी बताया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया और उत्तराखंड के सैनिकों एवं शहीदों के योगदान की सराहना की। बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन हल्द्वानी में पार्टी की प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चर्चा की। दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अनिल बलूनी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया। इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दोपहर को रुद्रपुर पहुंचेंगे। यहां वह एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending
हल्द्वानी से भाजपा का मिशन-2027 शुरू, नितिन नवीन ने दिया जीत का मंत्र, बोले- बूथ मजबूत करो, 2027 में लगेगी हैट्रिक
हल्द्वानी में ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में बोले सीएम धामी- अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से समाज को दिशा देते हैं हमारे शूरवीर
नैनीताल जिले के प्रवास के दौरान बरेली रोड स्थित अष्टभुजा मंदिर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिग्गज नेताओं संग टेका माथा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर वीरों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
भारत रत्न पं. पंत की जयंती की पूर्व संध्या पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तराखंड में सरकारी परिसंपत्तियों का कायाकल्प: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा भव्य राज्य अतिथि गृह,रेसकोर्स में बनेंगे 48 नए आवास
कुंभ मेला 2027: एक्शन मोड में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हरिद्वार
उत्तराखंड खेल विभाग में हड़कंप: 3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डाटा खतरे में,कंपनी ने पोर्टल के आईडी व पासवर्ड बदले