बागेश्वर। बागेश्वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरगोड़ी (नरगवाड़ी) गांव में एक भतीजे ने खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही सगे चाचा और चाची की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात देर रात की बताई जा रही है। गांव के ही युवक गोविंद बल्लभ खोलिया का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर गोविंद ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद एक अन्य महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
नेपाल: फेरिचे में दो निजी हेलिकॉप्टरों की टक्कर के बाद राहत कार्य पूरा, जांच दल गठित
रामनगर सड़क हादसा: घायलों की चीखों से दहला इलाका, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
उत्तराखंड: लंबगांव में पकड़ा गया शराबी बस चालक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
केदारताल में लापता पर्वतारोही: 10 सदस्यीय विशेष दल दुर्गम इलाके में उतरा, सर्च जारी
उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिछड़ेगा सड़कों का नया जाल: पीएमजीएसवाई-चौथे चरण के तहत 528 सड़कों व 19 पुलों के प्रस्तावों को मिली गति
सुशासन की दिशा में उत्तराखंड का कदम: सीएम धामी ने लॉन्च किया 'देवभूमि परिवार पोर्टल',विकसित उत्तराखंड विजन का भी किया विमोचन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 नई बीएस-6 बसें
दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
बागेश्वर में रिश्ते तार-तार: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची पर किया हमला, दोनों की मौत
- by Admin
- Nov 02, 2026