उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
छात्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
मानसून में सफर होगा सस्ता: उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी पहल, रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी भारी छूट
हरिद्वार में युवा संवाद: नन्ही बच्ची की कविता ने सीएम धामी का जीता दिल, कहा-धामी हैं धाकड़, मोदी हैं तो मुमकिन है
खटीमा में थारू जनजाति संवाद: सीएम धामी बोले-थारू समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अपनों के बीच आकर महसूस हुई खुशी
नया कानून परीक्षा अपराधियों के लिए लाया कड़ी सजा
सीएम धामी का जनसंवाद: शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार सफर जारी, तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ब्रॉन्ज
ईवीएम की बैलेट यूनिट में बड़ा सुधार, रंगीन फोटो के साथ मतदाता चुनेंगे अपने नेता