देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। आम जनता को राहत देने और लू के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत सभी विभागों को युद्धस्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। सरकार ने विशेष रूप से बच्चों और बीमारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि तापमान अधिक होने की स्थिति में स्कूलों के समय में तुरंत बदलाव किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में वॉटर बेल व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके तहत निर्धारित समय पर घंटी बजने पर सभी छात्रों को पानी पीना अनिवार्य होगा, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। इसके अलावा स्कूलों में वेंटिलेशन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, ओआरएस और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों के साथ-साथ एम्बुलेंस में ओआरएस पैकेट और आइस पैक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे गांव और कस्बों में हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान कर समय रहते उपचार शुरू कर सकें।
Trending
आर्थिक समृद्धि का नया मार्ग: लिपुलेख दर्रा व्यापार से पिथौरागढ़ जनपद की बदलेगी सूरत
वायरल चिट्ठी पर सोमवार को बोले अरविंद पांडेय: यह विरोधियों की हताशा का जीता जागता प्रमाण है
ई-फॉरेंसिक 2.0 पोर्टल उत्तराखंड: न्याय वितरण में विलंब को समाप्त करने के लिए सरकार का बड़ा कदम
हरिद्वार न्यूज़: मुख्यमंत्री धामी ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सीएम धामी के मुख्य सेवक सदन में गूंजी सीमांत क्षेत्रों की आवाज, विकास योजनाओं को समयबद्ध करने के निर्देश
क्या ऊधम सिंह नगर में आरटीई का लाभ सिर्फ रसूखदारों को मिलेगा? फर्जी आय प्रमाणपत्रों ने मचाया बवाल
दुनिया की सबसे बेहतरीन सैटेलाइट सेवा उत्तराखंड में, SDRF ने शुरू की स्टारलिंक इंटरनेट के इस्तेमाल की प्रक्रिया
नैनीताल प्रशासन ने नई रणनीति से ट्रैफिक समस्या सुलझाई
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी पर सरकार अलर्ट! हीट वेव से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार, जारी की एडवाजरी
- by Admin
- Apr 28, 2026