देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
राजस्व संग्रहण में ₹9179 करोड़ की प्राप्ति: उत्तराखंड सरकार के खजाने में भारी बढ़ोतरी
उत्तराखंड: इकोलॉजी और इकॉनमी के साथ विकास की नई राह, मुख्यमंत्री धामी का विजन
बीकेटीसी के 47 मंदिरों का घेराव? प्रवेश प्रतिबंध के फैसले पर अलग-अलग राय से तनाव
सदन में उठा पलायन का मुद्दा: सुराज सेवा दल का आरोप, सरकार की नीतियों से खाली हो रहे पहाड़
बड़ी खबरः एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने का आदेश, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट
उत्तराखण्डः विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज! सवालों से गरमाया सदन, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच का किया प्रयास
दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं....! हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई पहाड़ की मधुर आवाज, सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान सिंह कनवाल ने 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बिग ब्रेकिंगः भारत में पहली बार ‘इच्छामृत्यु’ की मिली मंजूरी! गाजियाबाद के हरीश राणा केस में फैसला सुनाते भावुक हो गए सुप्रीम कोर्ट के जज, दर्दनाक है कहानी
उत्तराखण्डः विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज! सवालों से गरमाया सदन, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच का किया प्रयास
- by Admin
- Mar 11, 2026