नैनीताल। कोविड के दो वर्षों बाद 120 वें मां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज हो चुका है। जिसका शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व विशिष्ट अतिथि सरिता आर्य सुमित ह्रदयेश का राम सेवक सभा के सदस्यों व पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व कुमाऊनी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व विशिष्ट अतिथि सरिता आर्य सुमित ह्रदयेश द्वारा राम सेवक सभा प्रांगण में मां नंदा सुनंदा की फोटो पर दीप प्रज्वलित किया साथ ही आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद मंत्री अजय भट्ट ने पताका दिखाकर कदली दल वृक्ष लाने के लिए ज्योलिकोट भल्यूटी के लिए रवाना किया। जहां पर प्रकृति प्रेमी यशपाल रावत के निर्देशन में 101 पौधे रोपे जाएगें।
इस दौरान पारस जोशी व वीरेंद्र ने जय माँ नंदा सुनन्दा तू दैण है जाए, व सोनी जंतवाल ने देवी भवानी मेरी सेवा लिया भजन गाकर समा बांध दिया।
इस दौरान राम सेवक सभा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट से मां नन्दा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही ए श्रेणी में घोषित करने की मांग की है।
अजय भट्ट ने कहा कि आज मैं जिस स्थान पर हूँ वह मां नंदा देवी कृपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी मां नंदा देवी की बहुत कृपा है। उन्होंने नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने का राम सेवक सभा को आश्वासन दिया है।
विधायक सरिता आर्य ने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के सहयोग से मनरेगा का पैसा भी आ गया है, वही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के सहयोग से 53 नेटवर्क टावर भी दिए गए है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़को को भी दुरुस्त करने की केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मांग की है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को सिद्ध कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित तिवारी , मिनाक्षी कीर्ति व नवीन पांडे द्वारा किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह , महासचिव जगदीश बवाड़ी, मिथीलेश पांडे, मुकेश जोशी मोंटू, गिरीश जोशी , जेके शर्मा, रमेश पांडे, विमल चौधरी, मनोज बिष्ट, अनूप साह, शांति मेहरा, मुन्नी तिवारी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, भारती साह, भुवन बिष्ट, विमल साह, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, रमेश पांडे, मोहित साह, प्रेमा अधिकारी, ममता बिष्ट , मोहन नेगी, निर्मला चन्द्रा, रेखा आर्य, दया सुयाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।