नैनीताल- बलियानला क्षेत्र प्रभावितों की गुहार, प्रशासन भूस्खलन क्षेत्र का जल्द शुरू करें ट्रीटमेंट

Spread the love

नैनीताल। बलियानाला संघर्ष समिति ने बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रतीक जैन को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को ज्ञापन सौंपते हुए समिति ने एसडीएम को अवगत कराया की बलियानाला क्षेत्र में लगातार हो रहें भूस्खलन के चलते वहा रह रहे क्षेत्रवासी पलायन करने को मजबूर है जिसको देखते हुए भूस्खलन क्षेत्र का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कर क्षेत्रवासियों के पलायन को रोका जाए। कहा कि प्रसाशन द्वारा प्रभावितों को जिस स्थान पर विस्थापित किया गया है वहां भी भूमिकटाव हो रहा है। जिस कारण उस क्षेत्र पर भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। जिस पर बलियानाला संघर्ष समिति ने भूस्खलन क्षेत्र का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवाने की मांग की है।

वहीं उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का जल्द ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए वन विभाग को भूमि कटाव रोकने के लिए निग़ाल छोटे पौधे व छोटी घास लगाने के निर्देश दिए है। बताया कि सिपाही धारा क्षेत्र में भूस्खलन अत्यधिक हुआ है इसलिए ट्रीटमेंट का कार्य सिपाही धारा से शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष मुख़्तार अली, सभासद रेखा आर्या, पंकज आर्य, तस्लीम, हेमा देवी ,मला देवी, सुनीता देवी, मो.तय्यब आदि मौजूद रहें


Spread the love
error: Content is protected !!