प्रवीण कपिल
भवाली, भवाली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल सतीश नैनवाल की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष हितेश साह ने भवाली मेन बाजार निवासी माला कनवाल को नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही नगर कांग्रेस में महिलाओं को जोड़ने की अहम जिम्मेदारी भी सौपी है।
दायित्व मिलने पर माला कनवाल ने कहा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए में संगठन का आभार व्यक्त करती हुँ और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य करुँगी। इनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक सरिता आर्य, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, पी. सी. सी. सचिव खष्टी बिष्ट, भुवन अधिकारी, हेम आर्य, राहुल कुमार, तरुण साह, अफसर अली, विशाल आर्य, हरेन्द्र आर्य सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।