नैनीताल : उत्तराखंड पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस अधिकारी,कार्मिकों को पुलिस द्वारा सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

नैनीताल ::- उत्तराखंड पुलिस के 03 पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगण जनपद नैनीताल से सेवानिवृत्त हुए।
जिनके सम्मान में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार एवं विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी,कर्मचारी गणों में

1. त्रिलोचन जोशी, (निरीक्षक) तैनाती स्थल कुमाऊं परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल।
2. रामानुज यादव (उपनिरीक्षक) तैनाती स्थल सहायक अग्निशमन अधिकारी रामनगर
3. नंदन सिंह (अपर उप निरीक्षक)
पुलिस कार्यालय


कार्यक्रम की शुरुआत में भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा अशोक कुमार (आईपीएस) डीजीपी उत्तराखंड एवं पंकज भट्ट, एसएसपी द्वारा प्रेषित विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।

– विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी,कर्मचारी गणों द्वारा उत्तराखंड पुलिस विभाग को दी गई लंबे समय की सराहनीय सेवाकाल के विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार एवं विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी,कार्मिकों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाओं एवं अनुभवों को पुलिस विभाग द्वारा सहयोग लिए जाने की भी अपील की गई।

जनपद पुलिस अधिकारी गणों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने व सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके साथ ही सभी पुलिस कार्मिकों को उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


Spread the love
error: Content is protected !!