Thursday, October 5, 2023
  • Login
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे राज्यपाल

News Desk by News Desk
May 26, 2023
in उत्तराखण्ड
दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे राज्यपाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत: राज्यपाल, उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने तय कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा।

इससे पूर्व सर्किट हाउस में बने हेलीपैड में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनपद चम्पावत आगमन पर राज्यपाल महोदय का जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुष्पगुच्छ देकर हेलीपैड में स्वागत किया।

मायावती आश्रम पहुँच कर राज्यपाल ने कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म की ओर आकर्षित करता है, उन्होंने मायावती में संचालित हो रहे धर्मार्थ चिकित्सालय की सेवाओं व सुविधाओं की सराहना की।

राज्यपाल ने धर्मार्थ चिकित्सालय के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद से आश्रम के सम्बंध में हालचाल जाना। इसके साथ ही स्वामी जी द्वारा राज्यपाल महोदय को मायावती के इतिहास से अवगत कराया, बताया कि 1901 में स्वामी विवेकानंद यहां आए थे, उन्होंने यहां पर एक सप्ताह तक प्रवास किया था। राज्यपाल ने इस स्थल को ऐतिहासिक बताया, स्वामी शुद्धिदानंद ने राज्यपाल को बताया कि समय-समय पर यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहाँ सैकड़ों मरीजों का उपचार व ऑपरेशन विदेशी डॉक्टरों द्वारा किए जाते हैं।

राज्यपाल ने इसके बाद मायावती आश्रम परिसर का भ्रमण किया और सौंदर्य को निहारा। उन्होंने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने की सलाह दी। उन्होंने बाद में ध्यान कक्ष में ध्यान लगाया और कहा की ध्यान वाला स्थान चमत्कारिक है, जहाँ मस्तिष्क में एक अलग ही शांति की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि हम अद्वैत मायावती आश्रम में खड़े होकर 350 किलोमीटर का हिमालय दर्शन इसी स्थान में खड़े रहकर कर सकते हैं। जिसमें हम नंदा देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ जी के पहाड़ों को भी देख सकते हैं। वास्तविकता में यह स्थान हिमालय की गोद में होने के साथ-साथ भगवान शिवजी का भी घर है, अगर किसी को भी शिवजी के त्रिशूल और उनके ध्यान का लुत्फ लेना है तो यह एक मात्र स्थान है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूरे भारत के साथ साथ पूरे विश्व को यह बताना चाहता हूं कि अगर किसी को जानना है कि मानवता, आध्यात्मिकता, साधना, वैदिक योगिक क्या होते है तो वह एक बार जरूर मायावती आश्रम आए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, राज्यपाल के परिसहाय मेजर तरुण कुमार व विशेष कार्याधिकारी बी पी नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र पन्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0के अग्रवाल समेत अधिकारी व आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुह्रदानंद, स्वामी एकदेवानंद, स्वामी आत्मविदानंद, स्वामी क्षमानंद, स्वामी मथुरानंद, स्वामी ध्यानस्थानंद, कीर्ति बगौली व त्रिभुवन उपाध्याय व हेलीपेड पर आगमन पर विधायक चम्पावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल में “लाख की नाक” नाटक का सफल मंचन कर बाल कलाकारों ने अपने अभिनय से सभी को किया अचंभित! छायाकार रंगकर्मी अमित शाह को समर्पित रही प्रस्तुति

धामी जी सुनिए!पीडबल्यूडी ने नगला वासियों को बेघर करने के लिए कर दिया खेल खुद का बनाया हुआ नक्शा नहीं मानता विभाग

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन दौरे का बाद अब इन देशों का करेंगे दौरा

ShareTweetSend
Previous Post

18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शादी को लेकर हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ से मांगा जवाब

Next Post

मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता मे पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Next Post
मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता मे पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता मे पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • उपलब्धि
  • ऋषिकेश
  • कानून
  • क्राइम
  • खेल
  • गरमपानी
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देवप्रयाग
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • बेतालघाट
  • बैंकिंग
  • भवाली
  • भाजपा
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मुक्तेश्वर
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हरियाणा
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Rohit Verma
संपादक

पता : House Number-44, Ward Number-5, Aavagadh, Nainital, Tallital, Uttarakhand-263002
दूरभाष : +91-7017489504
ई मेल : editronainitalvoice@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitalvoice.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitalvoice.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitalvoice.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!