नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
भवाली सेनेटोरियम से रातिघाट तक सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों का उत्तराखंड मुख्य सचिव ने विस्तृत दौरे के दौरान किया निरीक्षण
योग्यता आधारित नेतृत्व पर उत्तराखंड सरकार के ध्यान ने बिजली क्षेत्र में वरिष्ठ प्रबंध निदेशकों की छुट्टी की
दिल दहला देने वाली घटनाः स्कूल के घर लौट रही 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक! बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम, घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश
रुद्रप्रयाग जिले के निवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए अगस्तमुनि में बाल रोग और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ तैनात
भक्तों के लिए बदरीनाथ मंदिर की विशेष पूजा शुल्क वृद्धि का विवरण: बीकेटीसी ने वार्षिक वित्तीय योजना और सेवा शुल्क को दिया अंतिम रूप
काल्पनिक आपातकालीन मॉक ड्रिल की श्रृंखला के माध्यम से उत्तराखंड के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आपदा तत्परता परीक्षण
विशेष मौसम बुलेटिन: स्थानीय सुरक्षा के लिए 23 मार्च तक ऊंचे जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में UPCL और UJVNL में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की व्यापक कवरेज
दिल दहला देने वाली घटनाः स्कूल के घर लौट रही 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक! बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम, घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश
- by Admin
- Mar 18, 2026