अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सल्ट ब्लॉक की खुमाड़ ग्रामसभा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा खुमाड़ में गुरुवार रात करीब 25 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को रानीखेत से क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending
लगातार बारिश के बीच भूस्खलन से प्रमुख तीर्थ मार्ग बाधित
उत्तराखण्ड मौत मामला: जांच तेज, परिवार को सच सामने आने का इंतजार
अमित भटेजा की गिरफ्तारी से हत्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू
जांच आगे बढ़ी, आरोपी पति अब भी फरार
पाकिस्तान लिंक जांच: उत्तराखंड की एक और शिक्षिका जांच के घेरे में
उत्तराखण्ड की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखना जरूरी: सीएम धामी
धामी सरकार के नेतृत्व विस्तार में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल भी शामिल
कई वर्षों की कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर घिरी राजेश एक्सपोर्ट्स