देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विकासखंड डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय की आरटीई (Right to Education) के तहत मिलने वाली सरकारी धनराशि को मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम को शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, धनवीर बिष्ट आरटीई फंड रिलीज करने के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधन से रिश्वत की मांग कर रहे थे। विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इस घटना से शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरटीई योजना का पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आता है, लेकिन अधिकारियों की ऐसी हरकतें योजना के उद्देश्य पर ही सवालिया निशान लगा रही हैं। विजिलेंस विभाग ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी को शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
आरटीई फंड रिलीज करने की एवज में रिश्वत, डोईवाला बीईओ धनवीर बिष्ट के खिलाफ मामला दर्ज
अफवाहों ने बिगाड़ा कोटद्वार का माहौल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने हाथ जोड़कर मांगी शांति
पेंशन भुगतान में अब नहीं होगी तकनीकी बाधा, उत्तराखंड सरकार ने जारी किए स्पष्ट वित्तीय आदेश
देहरादून के जोहड़ी गांव में ब्रिगेडियर की हत्या से सहमे लोग, सड़कों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
एमबीए छात्र आयुष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, कानपुर में किडनी चोरों का हुआ अंत
उत्तराखंड में बिजली दरों पर आयोग का 'नो चेंज' मोड, जनता को महंगाई से बड़ी राहत
1 अप्रैल से उत्तराखंड में जल दरें 4% बढ़ीं, जल संस्थान ने मरम्मत और विकास का दिया हवाला
बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाजः उत्तराखण्ड समेत 17 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट! 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आरटीई फंड रिलीज करने की एवज में रिश्वत, डोईवाला बीईओ धनवीर बिष्ट के खिलाफ मामला दर्ज
- by News Desk
- Apr 01, 2026