उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
गाजियाबाद लोनी घटना: इलाजरत हैं सलीम वास्तिक
डामटा यमुना नदी त्रासदी: ढुइंक गांव के दो युवकों की मौत
बीएलओ ड्यूटी निलंबन कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं: कोर्ट
जसपुर झड़प से समुदाय स्तब्ध
2022-23 दिल्ली एक्साइज केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी
उत्तराखंड बिजली टैरिफ अपडेट: 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाली दरों पर आज अंतिम जनसुनवाई आयोजित
जनगणना 2027: उत्तराखंड के हर राजस्व ग्राम का बनेगा डिजिटल प्रोफाइल, मकान सूचीकरण के लिए 30 हजार ब्लॉक तैयार
पाक-अफगान सीमा युद्ध: प्रमुख घटनाक्रम एक नजर में