बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्षों पुराने प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मना करने पर एक आक्रोशित युवती ने अपने प्रेमी की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर लगता है। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मेल-मिलाप के बाद परिजनों के माध्यम से शादी की बात भी लगभग तय हो गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में युवक ने अचानक शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद गहरा गया। शादी से इनकार किए जाने से क्षुब्ध युवती पहले युवक के घर पहुंची और अपना विरोध जताया। बात न बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। शनिवार को दोनों पक्षों को बातचीत और समझौते के लिए बाजपुर कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच ही रहे थे कि मुख्य गेट पर युवती की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने गुस्से में गाली-गलौज करते हुए अपने पैर से चप्पल निकाली और युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। कोतवाली गेट पर अचानक हुई इस मारपीट से परिसर में हड़कंप मच गया। कोतवाली गेट पर हंगामा बढ़ता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर स्थिति को संभाला और युवती को शांत कराते हुए युवक को उसके चंगुल से अलग किया। इस दौरान सड़क पर आ-जा रहे तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से खदेड़ा और स्थिति सामान्य की। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से वापस लौट गई, जबकि पुलिस ने युवक को बैठाकर पूछताछ की।
Trending
समीक्षा बैठक में दिखा सकारात्मक रुख: वित्तीय वर्ष 2026-27 में मजबूत रहेगा उत्तराखंड का राजस्व
6000 जवानों के कंधों पर कांवड़ मेले की सुरक्षा: ड्रोन और डॉग स्क्वायड से चप्पे-चप्पे पर नजर, 18 सुपर जोन में बंटी धर्मनगरी
कांवड़ यात्रा 2026 सुरक्षा आदेश: हरिद्वार में 11 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद
पुलिस गेट पर प्रेमी की पिटाई: शादी से इनकार पर बाजपुर में भड़की हिंसक झड़प
यूटीयू देहरादून में बीटेक पेपर लीक के बाद बैकफुट पर प्रशासन: कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय SIT जांच की मांग
प्रत्यक्ष लोकतंत्र की मिसाल: सोनम वांगचुक ने छात्रों के अहिंसक आंदोलन की करी सराहना
दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में रुद्रपुर में फूटा भारी गुस्सा
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा न्यूज: पीएम मोदी को मिला शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र