रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान शनिवार को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, जब कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षित 1170 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों के सातवें बैच ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। करीब छह माह एवं 31 सप्ताह के कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों ने 'अंतिम पग' कार्यक्रम के तहत सेना की प्रतिष्ठित वर्दी धारण की। बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे इन जांबाज अग्निवीरों का वहां मौजूद परिजनों, अभिभावकों और सैन्य अधिकारियों ने तालियों और उत्साहपूर्वक नारों के साथ स्वागत किया। समारोह की शुरुआत सैन्य परंपरा के अनुसार धर्म गुरुओं द्वारा अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपनी सैन्य कुशलता और दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेते हुए केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना सौभाग्य की बात है और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई कर्तव्यनिष्ठा ही सैनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। परेड के बाद भावुक कर देने वाले दृश्य दिखे, जहां अपने बेटों को सेना की वर्दी में देखकर परिजनों के चेहरे गर्व से दमक रहे थे।
Trending
वायरल मासूम हत्याकांड की हर कड़ी की जांच कर रहे अधिकारी
सुरेंद्र शर्मा ने देहरादून में आगामी कांग्रेस मेगा रैली के लिए भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल की समीक्षा की
केआरसी रानीखेत में दीक्षांत समारोह ने 1170 उत्साही नए अग्निवीरों के साथ रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया
रात के समय बड़ी पहाड़ी चट्टान द्वारा एसयूवी का शीशा तोड़े जाने से उत्तराखंड के राजनेता सतपाल महाराज बाल-बाल बचे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने छात्रावास की छात्राओं को स्थानीय नवाचार आंदोलनों का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया
समर एस्केप: ठंडी हवाओं और मनमोहक दृश्यों से लुभा रहा नैनीताल
सूर्या हत्याकांड जांच: पुलिस ने कथित साजिश का किया खुलासा
नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण के बड़े केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे तकनीकी संस्थान
केआरसी रानीखेत में दीक्षांत समारोह ने 1170 उत्साही नए अग्निवीरों के साथ रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया
- by News Desk
- May 31, 2026