कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
बड़ी खबरः एनसीईआरटी किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने का आदेश, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट
उत्तराखण्डः विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज! सवालों से गरमाया सदन, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच का किया प्रयास
दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं....! हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गई पहाड़ की मधुर आवाज, सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान सिंह कनवाल ने 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बिग ब्रेकिंगः भारत में पहली बार ‘इच्छामृत्यु’ की मिली मंजूरी! गाजियाबाद के हरीश राणा केस में फैसला सुनाते भावुक हो गए सुप्रीम कोर्ट के जज, दर्दनाक है कहानी
युद्ध तेज होने के साथ गैस सप्लाई पर चिंता
सेना के प्रति गहरा सम्मान और सेवा का जज्बा: मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीरों को राष्ट्र सेवा का मंत्र दिया
पंजीकरण निरस्तीकरण की कानूनी शक्ति: उत्तराखंड यूसीसी में महानिबंधक को मिली सुनवाई के बाद फैसले की शक्ति
बदरी- केदार में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास