देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। हाल ही में शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जारी एसओपी के तहत सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रवेश-निकास पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील कार्यालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार या हिंसा की स्थिति में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सरकारी तंत्र में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
Trending
चैंपियन के आरोपों को गोदियाल ने बताया 'जी का जंजाल', कहा- सच जानते हैं भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड शासन का बड़ा कदम: सरकारी दफ्तरों में अभद्रता पर अब मिलेगी कड़ी कानूनी चेतावनी
शिक्षकों के लिए डिजिटल पाठशाला: सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी रोकने के लिए दे रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में: बनबसा मिलिट्री स्टेशन में तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
रक्षा और व्यापार क्षेत्रों में भारत-इजरायल सहयोग का विस्तार
भराड़ीसैण सत्र 2026: पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर रहेगी नजर
रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने तलाश अभियान तेज किया
पूंजीगत निवेश को मिलेगा बल: उत्तराखंड को केंद्र से करोड़ों की प्रोत्साहन राशि मिलने से खुशियां
उत्तराखंड शासन का बड़ा कदम: सरकारी दफ्तरों में अभद्रता पर अब मिलेगी कड़ी कानूनी चेतावनी
- by News Desk
- Feb 25, 2026