मेरठ। यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाई भूरा और सैमुद्दीन की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से गांव में मातम और तनाव का माहौल व्याप्त है। आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपियों के घरों में आग लगाने की भी कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कब्रिस्तान में हुई एक मामूली कहासुनी से हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। इस बीच फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी के घर में आग लगाने के प्रयास की भी सूचना हैए जिसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दोपहर तक शवों को सुपुद-ए-खाक नहीं किया गया था, हांलाकि कुछ लोग परिजनों को समझाने में जुटे थे। वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Trending
खजान दास को समाज कल्याण और छात्र कल्याण: कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए मिली अहम भूमिका
गंभीर सवाल खड़े
मेरठ हत्याकांड से लोगों में गुस्सा
विभाग आवंटन के बाद मंत्रियों की पहली अग्निपरीक्षा: जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती
नई मानक प्रचालन कार्यविधि का खाका तैयार: उत्तराखंड के सभी प्रमुख मार्गों पर होगी गति की निगरानी
चार साल के सुशासन का जश्न: देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा धामी सरकार का भव्य शक्ति प्रदर्शन
चंपावत और टिहरी आबकारी रिपोर्ट: दुकानों के व्यवस्थापन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा बल
उत्तराखंड शिक्षा विभाग का आंतरिक सर्वेक्षण: रिक्त पदों के कारण स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई