नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज उस समय सनसनी फैल गयी, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Trending
राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक उलटफेरः राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली सभापति से मंजूरी! केजरीवाल को बड़ा झटका
नैनीतालः अधिवक्ता सुसाइड केस! नोट लिखकर अधिकारियों से की अपील, उनका ध्यान रखना...
उत्तराखंड में मौसम का 'यू-टर्न': कल से तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधनः भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाला एक युग समाप्त! 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
BJP के शासन मॉडल पर हरीश रावत के सवाल
ऊर्जा सचिव ने यूपीसीएल को सभी स्मार्ट मीटर उपयोगकर्ताओं के लिए व्यापक सिंगल विंडो मोबाइल एप विकसित करने के लिए 15 दिन की समयसीमा दी
हेमकुंड साहिब दर्शन 2026: 20 मई को जत्थे की रवानगी और 23 मई को कपाट खुलने का भव्य कार्यक्रम
सहसपुर अग्निकांड: मेदनीपुर के 6 परिवारों के सिर से छिनी छत, प्रशासन की राहत का इंतजार
नैनीतालः अधिवक्ता सुसाइड केस! नोट लिखकर अधिकारियों से की अपील, उनका ध्यान रखना...
- by Admin
- Apr 27, 2026