रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रुद्रपुर पहुंचकर एसआईआर बूथों का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ और सुपरवाइजर से बातचीत कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने उन मतदाताओं से भी बातचीत की, जिनके नाम या अन्य विवरण में विसंगतियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उन्हें नोटिस की जानकारी किस माध्यम से मिली और क्या उन्हें अपने रिकॉर्ड में दर्ज विसंगति के बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि सिस्टम से जनरेट हुई विसंगतियों की जानकारी संबंधित मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से नोटिस के माध्यम से दी जा रही हैं। कमिश्नर ने ईआरओ से सुनवाई की निर्धारित तारीखों और शेड्यूल की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपनी विसंगति दूर कराने के लिए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो पाता है और बाद में आता है तो उसके मामले पर भी विचार किया जाएगा। दीपक रावत ने कहा कि अधिकांश विसंगतियां नाम या नाम की वर्तनी से संबंधित हैं, जिन्हें आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आसानी से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में वर्ष 2003 को आधार वर्ष माना जा रहा है और पुराने रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों को लेकर मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।कमिश्नर ने बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दस्तावेजों की स्कैनिंग और अपलोडिंग समेत काफी कार्यभार होने के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, कि निर्धारित समय सीमा से पहले संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपनी आपत्तियों और विसंगतियों का समाधान जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मतदाता सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से आगे आएं तथा प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
Trending
रुद्रपुर मतदाता सूची SIR: कमिश्नर ने रिकॉर्ड सुधार प्रक्रिया की समीक्षा की
रांची विधानसभा प्रदर्शन: पीछे हटने को तैयार नहीं छात्र
खड़गे का चुनावी संदेशः कांग्रेस को जनता के मुद्दों को सड़क से चुनावी अभियान तक ले जाना होगा
रुद्रपुर भाजपा न्यूज: गिरफ्तारी विवाद के बीच कोतवाली में वाल्मीकि समाज का धरना
बिजली बिल बकाया है तो सावधान! उत्तराखंड में डिफॉल्टरों के काटे जाएंगे कनेक्शन
जनगणना के लिए 35 हजार ब्लॉकों में बंटेगा उत्तराखंड,बढ़ेगी कर्मचारियों की तैनाती
हल्द्वानी प्रदर्शन न्यूज: पहाड़ी आर्मी ने रानीबाग में कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की
सीएम धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन