काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
रुद्रपुर झगड़े में भाई घायल
जब्त संपत्तियों के आसपास सुरक्षा सख्त; उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में नकली एनसीईआरटी किताबों की आवाजाही को ट्रैक कर रही पुलिस
विकास के लिए सीधा फीडबैक: मुख्यमंत्री धामी ने आज खटीमा में सड़क रखरखाव और जल सुविधाओं के संबंध में नागरिकों की चिंताएं सुनीं
पारंपरिक पवित्रता: मुख्यमंत्री धामी ने सदियों से फूलदेई रस्मों को बनाए रखने में महिलाओं और बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डाला
नेपाल में बस पलटने से सात लोगों की मौत
जीरो रेफरल नीति सुनिश्चित करना: सीएम धामी ने फेको मशीनों और आपातकालीन लाइफ सपोर्ट वाहनों के साथ चम्पावत अस्पताल के बुनियादी ढांचे को अपडेट किया
फूलदेई पर्व में प्रकृति और परंपरा का उत्सव
केदारनाथ गार्डों को एसपी निहारिका तोमर का प्रेरक संदेश: आपकी सेवा पूरे उत्तराखंड राज्य को प्रेरित करती है