कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending
करोड़ों के कामों की तैयारी के बीच सामने आई घटिया गुणवत्ता: क्या पंतनगर विवि के भ्रष्टाचार पर चलेगा कुलपति का चाबुक?
बाप को जेल भेजने की धमकी देकर बदलवाए बयान’: चंपावत पॉक्सो कांड में अदालत के सामने खुला काला सच, पुलिस जांच पर गंभीर सवाल
23 महीने तक क्यों दबाए रखी गई एफआईआर? कैंचीधाम समिति मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल
घर जलने पर भी मिलेगा आपदा का संबल: उत्तराखंड में आवासीय अग्निकांड आपदा श्रेणी में शामिल,राहत मददगारों को भी मिलेगा सम्मान
संकट की घड़ी में संवेदनशीलता का संबल: अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी,5 लाख की मदद और 6 माह के राशन का ऐलान
मुंबई पॉलिटिकल अपडेट: संसद सत्र से पहले नंदनवन बुलाए गए शिवसेना के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद
दशकों के वनवास का होगा अंत: वन भूमि पर बसे परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक,धामी कैबिनेट ने खोला रास्ता
वडोदरा में धरा गया जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी, हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी एटीएस