Spread the love

प्रवीण कपिल
भवाली, भवाली में नगर कांग्रेस कमेटी भवाली के तत्वावधान में काँग्रेसजनो ने अध्यक्ष हितेश साह की अगवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। आयोजित कार्यक्रम में काँग्रेसजनो ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट और पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल चन्द आर्य ने गाँधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये गए आदर्शों को जीवन मे आत्मसात करने का आव्हान किया। तत्पश्चात नगर काँग्रेसजनो ने क्षय रोग आश्रम सैनिटोरियम में मरीजों को फल व मिष्ठान वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हितेश साह, जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष तरुण साह, एस. सी. विभाग नगर अध्यक्ष हरेन्द्र आर्य, अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष अफसर अली, नगर सचिव राहुल कुमार, नगर उपसचिव विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!