उपलब्धि! नैनीताल के शेर सिंह बिष्ट बने शतरंज के सीनियर नेशनल आर्बिटर

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के अनुभवी शतरंज खिलाड़ी शेर सिंह बिष्ट को अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा आयोजित सेमिनार के माध्यम से सीनियर राष्ट्रीय आर्बिटर (रेफरी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड शतरंज संघ के संयुक्त सचिव व नैनीताल जिला शतरंज संघ के सचिव ईश्वर दत्त तिवाड़ी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि शेर सिंह बिष्ट नैनीताल जिले से पहले और उत्तराखंड में दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर शतरंज के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि शेर सिंह बिष्ट सन् 1992 से शतरंज के साथ जुड़े हुए हैं और नैनीताल, किच्छा, हल्द्वानी, रानीखेत आदि स्थानों पर आयोजित की गई स्थानीय, जिला तथा राज्य स्तरीय लगभग पांच दर्जन शतरंज प्रतियोगिताओं में आर्बिट (रेफरी) रह चुके हैं।



शेर सिंह की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों मोहम्मद ज़ुबैर, नीरज साह, भीम सिंह थापा, गौरव तिवाड़ी, दीपनारायण, इक़बाल अहमद, मोहम्मद मतलूब, ललित रावत, मोहम्मद वसीम, मसकूर अहमद आदि ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी और हर्ष व्यक्त किया है।


Spread the love
error: Content is protected !!