नैनीताल के एकेश तिवारी ने 480 किलोमीटर वर्चुअल दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी के एकेश तिवारी ने 480 किलोमीटर वर्चुअल दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। एकेश ने नौ दिन में यह रेस पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजक संस्था हेल 480 द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

शुक्रवार को नैनीताल क्लब में ऐकेश तिवारी को उनकी इस उपलब्धि पर रन टू लिव संस्था के संस्थापक हरीश तिवारी ने सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकेश तिवारी बीते कई वर्षों से हेल 480 किलोमीटर की रेस में प्रतिभाग करते आ रहें है। बीते दो वर्षों से कोरोना के चलते वर्चुअल माध्यम से इस रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस रेस में 2020 में 15 दिन में पूरी की, वही 2021 में 13 दिन लगे। तो वही इस वर्ष 2022 में एकेश ने नौ दिन में रेस पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश विदेश के 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान एकेश ने कहा कि वह रेस की दुनिया के नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहते है।

इस दौरान खजान डंगवाल, गोलू पन्त, व विनोद मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!