नैनीताल। टिकट नहीं मिलते देख पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य द्वारा बीते रोज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंगलवार को सरिता आर्य भवाली स्थित घोड़ाखाल मंदिर पहुँची जहाँ उन्होने गोलज्यू का आशीर्वाद लेकर भाजपा के जीत लिए दुआ मांगी।
इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि महिला प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भी वह कांग्रेस में रहकर महिलाओं को उनका हक नही दिला पाई इसलिये उंन्होने भाजपा का दामन थामा है। साथ ही उन्होंने यशपाल आर्य व संजीव आर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके आने से नैनीताल से मेरा और बाजपुर से सुनीता बाजवा का टिकट रद्द हुवा है,उन्होने आगे कहा कि अगर ये दोनों पिता पुत्र अपने आप को दमदार नेता मानते है तो ऐसे जगह से लड़ते जहाँ से कांग्रेस कभी नही जीती थी।
Rohit Verma
संपादक