भवाली– नानी के घर घूमने आई किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

भवाली। अपनी नानी के घर आई एक किशोरी अचानक लापता हो गई। काफी ढूंढ खोज के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसपर उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 1 माह पूर्व भतौली दातागंज, बदायूं (उत्तरप्रदेश) निवासी पुष्पा देवी अपने 3 बच्चों के साथ लल्ली मंदिर भवाली में स्थित अपने मायके आई थी। पुष्पा ने बताया की मंगलवार की सुबह अचानक उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रीति लापता हो गई। काफी ढूंढ खोज के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। जिससे परिजन चिंतित हो गए। जिसपर किशोरी की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई हैं।
जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


Spread the love
error: Content is protected !!