उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी , बरामदगी, करोड़ो की 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ बरेली के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Spread the love


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाये गये अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के सपनों को साकार करने के लिए DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में SSP प्रहलाद नारायण मीणा की पहल युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है।
इसी क्रम में पर नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में शुक्रवार को नोडल अधिकारी एएनटीएफ एवं एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सीटी हल्द्वानी हरवंस सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डीआर वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव जोशी द्वारा हमराही कर्मगणो के सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मोटरसाइकिल स्पलैन्डर प्लस न0 UK-19-8276 में 03 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया।
तीनों को गिरफ्तार कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया गया है।

पूछताछ में रविन्द्र सिंह बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

तीनों के आपराधिक इतिहास खॅगाला जा रहा है।
अभियुक्तगण
01- मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश ,अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली, रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद
● मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद,
● अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद,
● रविन्द्र सिंह से 214.3 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार महोदय द्वारा 25 हज़ार रुपये एवम SSP NAINITAL द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

इस दौरान पुलिस टीम में संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ , उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ, चन्द्र शेखर ,अशोक कम्बोज ,भानु प्रताप SOG, दिनेश नागरकोटि रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!