हल्द्वानी- उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् जिला इकाई की वार्षिक बैठक की गई आयोजित

Spread the love

हल्द्वानी: एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् जिला इकाई नैनीताल की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान को अध्यक्षता में संपन्न हुई और उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् जिला इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से संजय दीक्षित को जिलाध्यक्ष, भगवान सिंह सामंत को जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष के एन अगारी, जिला उपाध्यक्ष विशन सिंह मेहता, जिला महिला उपाध्यक्ष इंद्रा जोशी, डी के पंत को जिला मीडिया प्रभारी, दिग्विजय सिंह चौहान व नंदन सिंह नेगी को संरक्षक सदस्य मनोनित किया गया।

साथ ही जीवन मेहता, मोहन मेहरा, सीमा बर्गली, नवीन आर्या, मनोज पांडे, विमला बिष्ट, नीलम बिष्ट, कमला, रतन रावत, नीता व्यास, चंद्रा रावत, नीलम को सदस्य बनाया गया।

इसी के साथ बैठक में अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही राजकीय विद्यालयों की भांति अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी सरकार से टेबलेट की धनराशि दिया जाए के विषय में भी विचार किया गया।

वहीं प्रधानाचार्य परिषद् ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ राजकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को ही मुफ़्त टेबलेट दिए जा रहे है लेकिन अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को नहीं दिया जा रहा है। शासन द्वारा यह दोहरी नीति अपनाई जा रही है।


Spread the love
error: Content is protected !!