हल्द्वानी की कराटे खिलाड़ी रिनिशा लोहनी का 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप 2022 में चयन

Spread the love

नैनीताल। 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप 2022 जो कि आशीहारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान से आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप 24 जून से 26 जून 2022 तक वेस्ट बंगाल के चालसा (जिला) न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित होनी है जिसमें हल्द्वानी निवासी जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी रिनिशा लोहनी का चयन 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ है। वह अभी अपने मार्शल आर्ट कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा द्वारा ट्रेनिंग ले रही हैं। इससे पहले भी रिनिशा लोहनी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर में पदक जीत चुकी है।
रिनिशा के पिता रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है। रिनिशा की उपलब्धि पर कराटे कोच विनोद लखेरा, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेन्दर रौतेला, कमल पपनै,लोकेश पालीवाल, हरीश जोशी समेत अन्य लोगों ने रिनिशा लोहनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रिनिशा ने अपनी उपलब्धि श्रेय अपने परिवार और अपने कोच विनोद लखेरा को दिया। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल मे कक्षा 6 मे पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने भी इस शानदार उपलब्धि हेतु रिनिशा को बधाई दी है।


Spread the love
error: Content is protected !!