नैनीताल– पालिका प्रशासन से वार्ता के बाद अपनी मांगों को लेकर 8 दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने आंदोलन किया स्थगित

Spread the love

नैनीताल। नगर में बीते लंबे समय से वेतन, पेंशन का भुगतान न होने से नाराज़ सफाई कर्मचरीयों का 8 दिनों से कार्य बहिष्कार जारी था। जिस से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी वही शुक्रवार को पालिका प्रशासन द्वारा देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। जहां पालिका प्रशासन से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया हैं।
बता दे कि 3 महीने से वेतन,पेंशन, एरियर की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी सहित पालिका के निकाय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी था।

जिसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही थी।जिसको लेकर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के पदाधिकारियों को शुक्रवार पालिका कार्यालय वार्ता के लिए बुलाया गया। वार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ के बाद कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया इसके बाद समस्त कर्मचारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया।

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के साथ वेतन के भुगतान को लेकर वार्ता की गई इसके बाद समस्त कर्मचारियों के बीच वेतन के भुगतान को लेकर समझौते हो गया।जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है कहा कि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो समस्त कर्मचारी दोबारा से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान निकाय संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चलवाल रितेश कपिल हिमांशु चंद्र देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष रमेश प्रसाद महासचिव सोनू सहदेव रवि कुमार राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!