नैनीताल : इको फ्रेंडली प्रतिमाओं से मनाया जाएगा दुर्गा पूजा महोत्सव

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में 20 अक्तूबर से दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसको लेकर सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। वही सितारगंज से आए मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्तियों को स्वरूप देने का काम कर रहें हैं। मूर्तिकारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा की मूर्तियों को स्वरूप दिया जा रहा हैं।

बताते चलें की नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव नैनीताल में 20 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। जिसके लिए मां नंदा देवी परिसर में मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। मूर्ति निर्माण में सितारगंज से आए मूर्तिकार विश्वजीत सरदार द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रेंडली मूर्तियों का निर्माण कर रहें है। जिसमें मां दुर्गा के अलावा माँ सरस्वती,लक्ष्मी ,गणेश, कार्तिक के साथ ही अन्य मूर्तियों का निर्माण भी कर रहें हैं। विश्वजीत ने बताया की यह मूर्ति उनके द्वारा रस्सी, चिकनी मिट्टी, जूट, लकड़ी के बत्तों से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा की जब इन मूर्तियों मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा तो वह पानी में एकदम घुल जाएगी जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। वह कई वर्षो से मूर्तियों का निर्माण करते आ रहे हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!