नैनीताल– लंबित वेतन की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love

नैनीताल। अपने तीन माह के लंबित वेतन व एरियल की मांग को लेकर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका नगर पालिका प्रांगण में अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आज दो अभी दो-तीन माह का वेतन दो के नारे के साथ कार्य बहिष्कार किया।

इस दौरान देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। कहा की सफाई कर्मचारियों को हर बार वेतन के लिए अधिशाषी अधिकारी के सामने चक्कर लगाने पढ़ते हैं लेकिन उनका वेतन समय से नहीं मिल पाता हैं। कहा की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

वहीं देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, जिसके चलते अब कर्मचारियों के परिवार के आगे रोटी रोटी का संकट गहराने लगा है। जिसपर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से उनकी लंबित वेतन की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!