नैनीताल– डॉक्टर्स फॉर यू संस्था व आशा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फ्री जांच व जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टर्स फॉर यू व आशा फाउंडेशन के नेतृत्व व डॉक्टर्स के सहयोग से बीडी पांडे महिला अस्पताल में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फ्री जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर की कई महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।

आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि आज हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन अब भी देश में महिलाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है उन्होंने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि देश की सभी महिलाएं पहले खुद को जागरूक करें अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें तभी महिलाएं सशक्त हो पाएंगी। इस बीच महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं में अक्सर स्तन कैंसर बच्चेदानी का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां देखी जाती है। इसके प्रति महिलाओं का जागरूक रहना ही उनके लिए बेहतर है। आशा शर्मा ने अपनी पिंक मुहिम के तहत स्तन कैंसर के लक्षण व बचाव की जानकारी दी।आशा शर्मा ने महिला दिवस पर सभी लोगों से अपील करी की वह अपने घर की प्रत्येक महिलाएं और लड़कियों की जांच कराएं तभी महिला दिवस सार्थक होगा।

वहीं डॉक्टर फॉर यू डॉ. शिवम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं व युवतियों से समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सतर्क रहने को कहा इस बीच डीएफयू की टीम ने बीडी पांडे अस्पताल की डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान आशा फाउंडेशन की टीम से नीलू एल्हंस,मुन्नी तिवारी इशा साह,महिला चिकित्सालय की समस्त महिला डॉ,पीएमएस डॉ. के एस धामी, डॉ. वीके पुनेरा व डॉक्टर फ़ॉर यू से डॉ. शिवम,डॉ .अमित राज,डॉ. मुखराम, डॉ. यशिका, डॉ. रजत जैन व डॉ. पियूष पंत आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!