नैनीताल : कल शुरू होगा मां दुर्गा महोत्सव , भक्तो के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे कपाट

Spread the love

नैनीताल। नगर में 20 अक्टूबर यानी कल से दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था सर्वजनिन
दुर्गा पूजा कमेटी की तैयारियां पूरी हो गई है।

दुर्गा महोत्सव के लिए नैनीताल नैना देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्तियों को भी कलाकारों द्वारा अंतिम रूप भी दे दिया गया है।

बता दें की 20 अक्टूबर को सुबह कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा , जिसके बाद मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे।

मूर्ति निर्माण संयोजक पवन
कुमार शर्मा ने बताया मूर्ति निर्माण का काम पूरा हो चुका 15 दिनों से मूर्ति निर्माण में लगे हुए थे।
वही कलाकार विश्वजीत ने बताया कि उनका परिवार बीते 40 सालों से मां
दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण कर रहा है जो दुर्गा महोत्सव के दौरान
नैनीताल के साथ ही देश के अन्य शहरों में जाकर मां की मूर्ति का निर्माण
करते हैं। कहा कि मूर्ति निर्माण से उनके परिवार की रोजी-रोटी चलती है।


Spread the love
error: Content is protected !!