नैनीताल- पालिकाध्यक्ष ने दिलाई देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ

Spread the love

नैनीताल। बीते माह 9 अक्टूबर को देवभूमि सफ़ाई कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर धर्मेश प्रसाद, महासचिव पद पर सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार व उपसचिव पद पर रवि कुमार विजयी रहें थे। बुधवार को सभी पदाधिकारियों को नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा उन पर भरोसा जताया जा रहा है। जिस पर वह समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करतें है। कहा कि वह सदैव कर्मचारी हित के लिए कार्य करेंगे।


इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश कटियार, चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश चौटाला, अमित सहदेव, संजय भगत, महेंद्र लाल, अनिल कटियार, मनोज मंगवाली, शिवराज नेगी, सुनील खोलिया, दीपराज मनोज चौहान,सभासद भगवत सिंह रावत, सागर आर्य, मनोज साह जगाती आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!