जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों की मुठभेड़ में नैनीताल का संजय शहीद

Spread the love





नैनीताल। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान नैनीताल जिले के रातिघाट ग्राम हली निवासी संजय बिष्ट भी शहीद हो गए। शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

संजय बिष्ट के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी भर्ती हुआ था। कल रात ही संजय से परिवार से फोन पर बात हुई थी। 15 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर घर से संजय वापस गया था। परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीता बिष्ट है। उन्होंने बताया कि संजय की अभी शादी नही हुई थी।

मुठभेड़ में सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कहा घायल होने पर इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।


Spread the love
error: Content is protected !!