Thursday, November 30, 2023
  • Login
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
No Result
View All Result
Home नैनीताल

थम नहीं रहा अंकिता भंडारी हत्याकांड में लोगों का आक्रोश, नैनीताल में आम आदमी पार्टी ने उठाई अंकिता को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने की मांग

admin by admin
October 1, 2022
in नैनीताल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज शनिवार को मंडल मुख्यालय नैनीताल में, उत्तराखंड राज्य में हुए अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लीताल स्थित पंत पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित कर इस कांड में लिप्त अपराधियों के साथ साथ वंत्रा रिजोर्ट के उन सफेदपोश वी वी आई पी लोगों के भी राज खोलने की मांग करी, जिनके लिए अतिरिक्त सुविधा दिए जाने की मांग अंकिता भंडारी से की जा रही थी, जिस कारण अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल में आयोजित की गई जनसभा के माध्यम से प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे को खोखला नारा कहते हुए, भाजपा नेताओं और सरकार पर आरोप लगाये गए कि उनकी शह पर वंत्रा रिजोर्ट के मालिक और प्रबन्धकों द्वारा इस प्रकार के जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
आम आदमी पार्टी ने वहा की स्थानीय विधायक की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि, इतनी जल्दबाज़ी में जिस तरह साक्ष्य मिटाने के लिए बुलडोजर का उपयोग किया गया है, उससे इस घटना की गंभीरता को समझा जा सकता है, कि सत्ता के अंधेरे गलियारों में क्या खेल खेले जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने अंकिता भंडारी और उनके परिवारजनों को यथा शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करते हुए इस घटना और वंत्रा रिजोर्ट की सी बी आई जांच कराने की मांग की।
आम आदमी पार्टी की इस सभा की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का तथा संचालन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली द्वारा किया गया,
सभा को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, महेश आर्यों, आशा वर्कर अध्यक्षा कमला कुंजवाल,
हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता दीपा आर्या, पार्टी की वरिष्ठ नेता सुमन आर्या, प्रमोद सहदेवा, वरिष्ठ नेता हरीश बिष्ट, युवा नेता ललित पंत, सूरज कुमार, अजय कोहली, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के पूर्व पर्यटन अधिकारी एवम् पार्टी नेता रामनारायण, आदि ने संबोधित किया
सभा स्थल में आम आदमी पार्टी के नवीन चद्रं उप्रेती, न्ईम अहमद, रेखा रौतेला, विध्या देवी, सुनील कुमार, पदम सिंह राजपूत, विजय साह,संजय कुमार, जमन कुमार, सुरेश चंद्र, चना राम, अब्दुल हसीन, गोपाल सिंह बोरा, हरीश सिंह गैड़ा , खड़क सिह अनेरिया ,मोहम्मद शान बुराहान आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल : पर्वतारोहण क्लब द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

6 वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

ईजा बैंणी सशक्तिरकण महोत्सव के तहत सेमिनार का किया गया आयोजन

ShareTweetSend
Previous Post

नैनीताल – जिला जज को अधिवक्ताओ ने किया सम्मानित

Next Post

नैनीताल में कलश यात्रा के साथ हुई दुर्गा महोत्सव की शुरुवात, शेरावाली के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी

Next Post

नैनीताल में कलश यात्रा के साथ हुई दुर्गा महोत्सव की शुरुवात, शेरावाली के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • उपलब्धि
  • ऋषिकेश
  • कानून
  • क्राइम
  • खेल
  • गरमपानी
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देवप्रयाग
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • बेतालघाट
  • बैंकिंग
  • भवाली
  • भाजपा
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मुक्तेश्वर
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हरियाणा
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Rohit Verma
संपादक

पता : House Number-44, Ward Number-5, Aavagadh, Nainital, Tallital, Uttarakhand-263002
दूरभाष : +91-7017489504
ई मेल : editronainitalvoice@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitalvoice.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitalvoice.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitalvoice.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!