बंद कमरे में अंगेठी जलाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, गरीब परिवार के ऊपर टूटा दुःखों का पहाड़ , आप ना करें यह गलती

Spread the love



भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या में बीती रात अँगीठी की गैस से भाभी और नंद की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से एक गरीब परिवार के ऊपर दुःखों पहाड़ टूट पड़ा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने लोगों से गरीब परिवार की मदद की अपील की है। जानकारी के अनुसार डालकन्या निवासी शंकर राम आर्या की बहू बिश्नी देवी पत्नी गिरीश चंद्र व 14 वर्षीय बेटी ममता रात को अलग कमरे में सोने गए थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में अंगेठी जलाई थी। कमरा बन्द होने के कारण धुंआ कमरे से बाहर पास नहीं हुआ। बताया जा रहा है मृतका बहू का एक वर्षीय बेटी है। जब देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई ज़बाब न मिला तो दरवाज़ा जैसे तैसे खोला और जब अंदर देखा तो बन्द कमरे में अँगीठी में आग जल रही थी और बहू और बेटी का धुँए से दम घुट चुका था। उनकी दर्दनाक मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर घटना पर विधायक राम सिंह कैड़ा, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, संदीप कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। डालकन्या ग्राम प्रधान पति संदीप कुमार ने बताया की ठंड अधिक होने के कारण बिश्नी ने अंगीठी जलाई थी जिस कारण कमरे में गैस बनने से उनकी मृत्यु हो गई और परिवार ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं खनस्यूं ने बताया कि पुलिस को परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी है।


Spread the love
error: Content is protected !!