नैनीताल :05 यूके नेवल विंग कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन हुआ एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए

Spread the love

नैनीताल ::- 05 यूके नेवल विंग एनसीसी डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। इसके अन्तर्गत कैडेट कैप्टन अरिन राणा 22 से 25 मार्च 2023 तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे।

ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 के लिए पूरे देश से मात्र 10 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। जिमसें वे भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। इसके अन्तर्गत उनके द्वारा अब तक वाटरवे वॉच सोसाइटी, सिंगापुर के साथ पुनीत सागर अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया साथ ही अमेरिका और सिंगापुर कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कंबोडिया में उनके द्वारा भारतीय तट रक्षक के साथ प्रदूषण नियंत्रण अभ्यास अभ्यास में भाग लिया गया जिसमें और रॉयल पैलेस, केंद्रीय बाजार, कंबोडिया की राजधानी फोनो पेन्ह का दौरा किया।

डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी सब लै.डॉ.रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ सैन्य गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैडेट कै. अरिन राणा इस वर्ष डीएसबी परिसर के नेवल एनसीसी के दूसरे कैडेट होंगे जो विदेश यात्रा कर रहे हैं। इससे पूर्व कैडेट दाबेश कोरंगा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मॉलद्वीप की यात्रा कर चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.एनके जोशी,कुलसचिव दिनेश चन्द्रा, कैप्टन चन्द्र विजय नेगी, कमांडिंग ऑफीसर, प्रो.नीता बोरा शर्मा, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो.राजीव उपाध्याय, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएसव बिष्ट, प्रो.दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो.संजय पंत, प्रो.सावित्री कैड़ा जंतवाल , डॉ.गगनदीप होती ,डॉ.विजय कुमार द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


Spread the love
error: Content is protected !!