भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

Spread the love

प्रवीण कपिल

 

आज भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चौराहे पर उत्तराखंड धामी सरकार का पुतला दहन किया। बता दें कि 10 नवंबर 2021 हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी का विजय शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित था।

 

कांग्रेस पार्टी की‌ बढ़ते लोकप्रियता को प्रभावित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने जिला प्रशासन को दबाव में लेकर राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर एवं 10 नवंबर 2 दिन मनाने का निर्णय लिया । 10 नवंबर का भाजपा सरकार का कार्यक्रम सिर्फ कांग्रेस पार्टी द्वारा विजय शंखनाद सभा को प्रभावित करने की मंशा से राज्य स्थापना दिवस को दो दिन मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए भाजपा धामी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष हितेश साह, पी. सी. सी. सचिव खष्टी बिष्ट, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष तरूण साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अफसर अली, पुष्पेश पांडे, सद्दा मियां, नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ हरेन्द्र आर्य, नगर उपाध्यक्ष माला कनवाल, भानू भोले, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!