भवाली- नगर पालिका के द्वारा 10 लाख की लागत से बनाई जा रही ऐतिहासिक टी बी सैनिटोरियम के मुख्य मार्ग का नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने क्षेत्रीय सभासद ममता बिष्ट के साथ कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अवर अभियंता को निर्देश देते हुई कार्य की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा की कार्य में किसी भी तरह की गुणवत्ता पर कोतीही नहीं होनी चाहिए। सरकारी धन का पूर्ण लाभ लम्बे समय तक क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए गुणवत्ता युक्त कार्य किया जाए।
साथ ही पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने सैनिटोरियम प्रशासन व क्षेत्र की जनता से भी मोटर मार्ग के कार्य में अपनी पैनी नजर रखने की अपील की है । पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया की लम्बे समय से सैनिटोरियम मुख्य गेट से कार्यालय,वार्ड व ऑफिसों को जोडने वाला मोटर मार्ग खस्ता हाल हो चुका था । जिसके चलते अस्पताल के अधिकारियों,कर्मचारियों,स्थानीय जनता के साथ ही मरीजों व उनके परिजनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसपर सभी सार्वजनिक रूप से इस मार्ग को जनहित देखते हुए दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। जिसे पालिका ने गम्भीरता से लेते हुए इसको 10 लाख की लागत से सी सी मार्ग बनाये जाने का निर्णय लिया। जिसका वर्तमान में कार्य गतिमान है।
भवाली– नगरपालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया 10 लाख रूपए की लागत से बन रहे सेनिटोरियम मोटर मार्ग का निरीक्षण, अवर अभियंता को दिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/09/InShot_20220925_210152318-scaled.jpg)