तिरंगा मय हुआ भवाली, स्ट्रीट लाइटों से झलक रही देशभक्ति

Spread the love

भवाली- आजादी के अमृत महोत्सव पखवाड़े में भवाली नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाते हुए पालिका द्वारा जहां लोगों को पॉलीथीन का उपयोग ना करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। वहीं अब नगर पालिका भवाली नगर को तिरंगा मय बनाने में जुटी हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की नगर के पालिका मैदान से नगर को तिरंगा मय बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका मैदान में स्ट्रीट लाईट पोलो को तिरंगा एल ई डी लाईट मालाओं से जगमागाने का कार्य शुरू हो गया है। बताया की नगर पालिका खेल मैदान के बाद नगर के मुख्य बाजार के एक मात्र चिल्ड्रन पार्क के स्ट्रीट लाईट पोलो को तिरंगा एल ई डी लाईटो से जगमगाने का कार्य किया जायेगा। उसके उपरांत नगर के मुख्य चोराहे के स्ट्रीट लाईन पोलो को एल ई डी लाईटो से जगमगाते हुए तिरंगा मय किया जायेगा। वहीं नगर पालिका परिषद भवाली नगर के किसी एक तिराहे को नगर के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए उस तिराहे को स्वतंत्रता सेनानी तिराहे के रूप में आकर्षित रूप देने की भी कवायद में जुटी हैं, जिसमे जल्द ही बजट की व्यवस्था होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।


Spread the love
error: Content is protected !!