राज्यभिषेक के बाद रामलीला सम्पन्न

Spread the love

प्रवीण कपिल

झुतिया में राज्याभिषेक के बाद रामलीला सम्पन्न

भवाली। रामगढ़ में पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला का राज्याभिषेक के बाद समापन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन कर रामलीला मंचन की गई। उसके बावजूद सभी किरदारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया।

20 गाँवो के लोग हर दिन रामलीला देखने आए। कार्यकर्ताओ ने सभी धर्म प्रेमी जनता का आभार जताया। कहा कि इस वर्ष 41 वे साल पूरे किए हैं। आपदा से रामलीला का मंचन फीका रहा। कार्यकर्ताओ ने सभी पीड़ितों के लिए भगवान से प्राथना की।


Spread the love
error: Content is protected !!