रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। फिलहाल दोनों निकायों में वोटों की गिनती जारी है और कई वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआती नतीजों में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों में जीत दर्ज की है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। बैलेट पेपर से हुए इन निकाय चुनावों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का पूरा जोर मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है। बता दें कि किच्छा और सिरौलीकलां नगर निकाय चुनाव का मामला चुनाव प्रक्रिया के दौरान हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। न्यायिक प्रक्रिया के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत अब मतगणना कराई जा रही है। यही वजह है कि आज की मतगणना पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्याशियों और क्षेत्र की जनता की भी विशेष नजर बनी हुई है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही बैलेट पेपरों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ। अलग-अलग वार्डों की मतगणना के साथ परिणाम सामने आने लगे हैं। हालांकि अभी पूरी तस्वीर साफ होने में समय लगेगा और सभी वार्डों के परिणाम आने के बाद ही दोनों निकायों में चुनावी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान किच्छा के वार्ड 2 में निर्दलीय चंदन पांडेय ने 71 वोटों से जीत हासिल की है। चंदन पाण्डेय को 401 वोट पड़े, जबकि मनोज तिवारी को 330 वोट ही मिले हैं। वहीं वार्ड 3 में कांग्रेस प्रत्याशी ने 376 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी को 482, जबकि हीरा सरकार को 167 वोट मिले। इसी क्रम में वार्ड 6 में भाजपा की शिल्पी चौबे ने 180 वोटों से जीत हासिल की है। शिल्पी को 420, जबकि शिखा शर्मा को 240 वोट मिले हैं। वार्ड 12 में निर्दलीय प्रत्याशी दिव्यांशु ने 360 वोटों से जीत दर्ज की है, उन्हें 789 और करन को 429 वोट प्राप्त हुए। वहीं वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने 33 वोटों से जीत दर्ज की है। गुरप्रीत को 519 और परवीन सैन को 486 वोट मिले। वहीं सिरौलीकलां के वार्ड 1 में कांग्रेस प्रत्याशी सना कुरैशी ने 174 वोटों से जीत दर्ज की है।
Trending
कलियर रेन बसेरा बच्ची मामला: कई पुलिस टीमों ने संभाली जांच की कमान
राहुल गांधी FIR मामले का ताजा अपडेट
किच्छा चुनाव परिणाम का लाइव मतगणना अपडेट
देहरादून पुलिस ने लूटकांड में टैक्सी चालक की भूमिका ट्रेस की
विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज आश्रम मामले का ताजा अपडेट
बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में बढ़ेगी सर्दी की आहट
RBI Repo Rate Hike Today: मध्यम वर्ग के कर्जदारों की EMI पर कितना असर
पीएम मोदी बोले- 25 साल का अनुभव और जनविश्वास देश की पूंजी है