नैनीताल–प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में किया गया 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

Spread the love

नैनीताल। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 86 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत शिवरात्रि के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सरिता आर्य रहीं।

गुरुवार को 86 वी त्रिमूर्ति जयंती पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सरिता आर्य द्वारा केक काटा गया और शिव बाबा का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान इंचार्ज वीके नीलम ने लोगों आध्यात्मिक ज्ञान को लेकर जानकारी दी। वीके नीलम ने बताया की ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूरे विश्व में 5000 शाखाएं हैं, वहीं देश के छोटे छोटे गांव में 50000 पाठशालाएं हैं। बताया की ब्रह्मकुमारी का मुख्य उद्देश्य है लोगों को राजयोग की शिक्षा देकर उनमें आध्यात्म की जागृति लाना वहीं वर्तमान में मानव का चरित्र पतन की ओर जा रहा हैं उसका चारित्रिक और नैतिक उत्थान कर एक नए विश्व का निर्माण करना उनका उद्देश्य है।

इस दौरान कर्नल भुवन सती, ओमप्रकाश, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, विष्णु, नंदलाल, कविता, मनीषा साह, निशा, रानी, कल्पना, मीनू, गौरी आशा भट्ट, कविता, ममता धामी, मंजू रौतेला , विमला, अनिता, गोपाल सदन, भवानी, नंदलाल आर्य, विष्णु, विमला , प्रताप, मनीषा, किरण निशा, शुभम कुमार, लीला बिष्ट, राम, सुनीता साह, गीता पांडे, उमा भंडारी, गीता गुरुरानी, दीपा बिष्ट, शेरसिंह, कल्पना, इंदु आदि मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!